चाचा भतीजे ने तोड़ा दम

सागर।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मेनपानी में अज्ञात वाहन ने टू व्हीलर को टक्कर मार दी टक्कर लगने से सगे चाचा भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार राहुल पिता मुन्ना गौंड 25 वर्ष और पप्पू पिता भावसिंह गौंड 50 वर्ष दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे मृतक राहुल की मां ने बताया कि वह हनौता में रहता था और अपने चाचा के साथ मोपेड गाड़ी से सागर उनके पास आया था वहीं चाचा भी किसी काम से सागर आए थे दोनों काम खत्म करके वापस घर लौट रहे थे लेकिन बीच में ही यह सड़क हादसा हो गया जिससे दोनों की मौत हो गई इस घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments