सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में, उन्नत अनुसंधान केंद्र सी.ए.आर.के द्वारा न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस स्पेक्ट्रोमीटर एन.एम.आर.पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण में 54 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया सी.ए.आर.की मुख्य समन्वयक, प्रोफेसर श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर. में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है डॉ. विवेक कुमार पांडे प्रभारी,सी.ए.आर.ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी
व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता डॉ.के.के.डे और डॉ.आदर्श साहू रहे डॉ. साहू ने एन.एम.आर.के बारे में बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी प्रदान की एवं उनका व्याख्यान लिक्विड स्टेट एन.एम.आर.पर केंद्रित रहा डॉ.डे के द्वारा एडवान्सड एप्लीकेशंस व सॉलिड स्टेट एन.एम.आर.विश्लेषण पर विशेष जोर दिया गया एन.एम.आर.एक महत्वपूर्ण कैरेक्टाराइजेशन तकनीक है, जिसका उपयोग किसी सैम्पल की शुद्धता और साथ ही साथ मोलिक्यूलर संरचना के बारे में पता लगाने में, खाद्य गुणवत्ता नियंत्रण औषधियों की खोज और विकास, आणविक गतिशीलता अध्ययन के लिए रसायन विज्ञान, पदार्थ विज्ञान, जीव विज्ञान और चिकित्सा सहित विविध क्षेत्रों में किया जाता है हैंड्स ऑन सत्र में एन.एम.आर. के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई प्रतिभागियों को सैम्पल तैयार करने व उसके विश्लेषण से लेकर डेटा व्याख्या तक की पूरी जानकारी प्रदान की गई प्रतिभागियों को 03 समूहों में विभाजित किया गया था, प्रत्येक समूह ने सैम्पल तैयार किए और अपने सैम्पल का विश्लेषण किया कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया गया एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया समापन सत्र में प्रतिभागियों से कार्यशाला के बारे में प्रतिक्रियाएं ली गईं संपूर्ण कार्यशाला का आयोजन सी.ए.आर. तकनीकी टीम के डॉ.विवेक कुमार पांडे शिवप्रकाश सोलंकी,सौरभ साह,आशीष चढ़ार,अरविन्द चडार,चंद्रप्रकाश सैनी प्रिंस सेन और आदर्श कुमार की तकनीकी देखरेख में किया गया।
0 Comments