सागर। सोमवार को कथा व्यास इन्द्रेश उपाध्याय जी सागर में विराजमान पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे कथा व्यास इन्द्रेश उपाध्याय जी पूज्य पट्टाचार्य जी ससंघ के श्रीफल भेंट कर दर्शन कर पूज्य पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महराज के पाद प्रछालन किए तत्पश्चात लगभग 15 मिनिट कथा व्यास इन्द्रेश उपाध्याय जी पूज्य पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महराज के बीच आध्यात्मिक चर्चा हुई पूज्य पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महराज ने कथा व्यास इन्द्रेश उपाध्याय जी को स्वलिखित शास्त्र भेंट किए इस अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं श्रीमती अनुश्री जैन,मनोज जैन ढोलक दीप्ति जैन ने भी पूज्य पूज्य पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महराज के पाद प्रछालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष बजाज प्रसुक जैन, मोनू गोपालगंज, सौरभ बूँद उपस्तिथ रहें।
0 Comments