किसानों ने 10 सूत्रीए मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपकर बोले-मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

सागर।जिले के रहली में सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया वे रहली में जमा हुए 100 से अधिक ट्रैक्टर लेकर पहुंचे ट्रैक्टर में सवार होकर रैली निकाली और गांधी चौक पर पहुंचे जहां मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा किसानों ने कहा कि इस समय किसान हर तरफ से परेशान हैं मौसम ने फसल खराब कर दी पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है सिंचाई के लिए बिजली कटौती से परेशान हैं किसानों की स्थिति चिंताजनक है शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए उन्होंने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि सागर में समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी की जाए, प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई सोयाबीन फसलों का फसल बीमा मुआवजा व भावांतर राशि प्रदान की जाए रहली कृषि उपज मंडी मेंअतिरिक्त कटौती वजन नहीं लिया जाए जिले की अन्य मंडियों की तरह हम्माली व पल्लेदारी तय की जाए व्यापारी द्वारा खरीदी गई कृषि उपज का 24 घंटे में भुगतान किया जाए तहसील रहली में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाए फसल बीमायोजनाओं में खेत को ईकाई माना जाए, खाद बीज की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित की जाए अघोषित बिजली कटौती बंद हो और 12 घंटे बिजली दी जाए, जले हुए या बंद ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदले जाएं पुलिंग एक्ट योजना जो उज्जैन में लागू की गई है उसे पूर्ण रूप से वापस लिया जाए उन्होंने कहा कि सरकार जल्द किसानों की मांगें पूरी करें मांगे पूरी नहीं होने पर किसान उग्र आंदोलन करेंगे इस दौरान किसान संघ के ब्रजेश सिंह रमखिरिया, उपेंद्र लोधी, जगमोहन सिंह, सुमेर सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments