सागर।टोल टैक्स का अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक वकील द्वारा नई गाड़ी से घूमने जाने पर एक ही टोल पर एक ही गाड़ी से तीन बार टोल टैक्स वसूला गया दरअसल वकील राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नई गाड़ी खरीदी थी जिसमें 4 दोस्त ओरछा के राम राजा सरकार के दर्शन करने 15 नवंबर को निकले थे, वहीं ललितपुर से झांसी के बीच नेशनल हाईवे पर बीघा खेत टोल टैक्स पर उनसे नई गाड़ी में फास्टेग ना होने से तीन बार टोल टैक्स लिया गया, वकील साहब ने बताया कि उस टोल में फास्टेग की व्यवस्था न होने की वजह से कहा गया कि 90 रुपए के हिसाब से दोगुना टोल 180 रूपये देना होगा उन्होंने 180 रुपए दे दिए उसके बाद बोला कि टोल गेट नंबर 1 से जाना होगा जैसे ही गेट नंबर 1 पर गए तो वहां 90 रुपए यूपीआई से दे दिए फिर वहां से बोला कि गेट नंबर 2 से जाना होगा वहां फिर वकील साहब से 112 रूपये मांगे गए जिस पर आपत्ति जताते हुए वकील साहब ने कहा कि अभी 2 जगह पेमेंट किया है वो वापस करें इस पर से टोल टैक्स के कर्मचारियों ने 1033 पर शिकायत करने को कहा जिसके बाद वकील साहब ने शिकायत की और उन्हें 180 रूपये की टोल रसीद दी गई लेकिन 90 रुपए यूपीआई के पैसे नहीं लौटाए अब पूरे मामले की शिकायत वकील राकेश ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की है और इस तरह से टोल वालों की मनमर्जी करने पर कार्यवाही की मांग की है।
0 Comments