विश्वविद्यालय में 156वीं गौर जयंती पर ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  में स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रथम बार एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर ने की तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह रहे शिविर के मुख्य संयोजक विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक कुमार जैन रहे उनके साथ डॉ.किरण माहेश्वरी डॉ.भूपेंद्र कुमार पटेल एवं विश्वविद्यालय का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय भूमिका में रहा विश्वविद्यालय परिवार ने मिलकर 156 यूनिट जो दोपहर 2:00 बजे ही पूर्ण हो गया रक्त संग्रहित कर डॉ.हरीसिंह गौर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जो 156वीं जयंती का विशेष प्रतीक रहा रक्तदान शिविर में व्यापक सहभागिता करते हुए डॉ. जैन ने बताया इस शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों अधिकारियों कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया विशेष रूप से छात्राओं की सहभागिता सर्वाधिक रही जिसने इस आयोजन को अनूठी ऊर्जा प्रदान की कार्यक्रम में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि गौर जयंती पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि समाज सेवा की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहे कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें गौर जयंती मुख्य समन्वयक प्रो.आशीष वर्मा एवं उप समन्वय प्रो.यूके पाटिल प्रॉक्टर श्रीमती चंदाबेन, प्रभारी वित्त अधिकारी हिमांशु पांडे, प्रो.मनवेंद्र पहावा, श्रीमती अस्मिता श्रीमती संध्या पटेल, श्रीमती रेखा गर्ग सोलंकी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक श्रीमती नीना गिडियन मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ममता तिमोरी संयुक्त संचालक स्वास्थ्य श्रीमती सुशीला यादव रक्तबीर समीर जैन सभी ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे विश्वविद्यालय की मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक बताया शिविर में चिकित्सा सहयोग हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ.अमर गंगवानी,जिला अस्पताल के डॉ. महेश जैन एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र से अरुण सारोठिया जयप्रकाश श्रीमती छोटी लोधी, वंदना, ममता प्रमोद, दुर्गेश, अर्जुन रैकवार तथा भगत सिंह का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से शिविर सुचारु रूप से संचालित हुआ।





Post a Comment

0 Comments