जनपद सदस्य की कार पर पत्थर से की तोड़फोड़ फूटा महिला का गुस्सा

सागर।ग्राम सड़ेरी की निवासी छोटी बाई उर्फ क्रांति बाई लोधी ने फौती में नाम न जोड़े जाने को लेकर जनपद पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी की कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया राघवेंद्र सिंह लोधी ने इस घटना की शिकायत गोपालगंज थाने में दर्ज कराई है छोटी बाई उर्फ क्रांति बाई ने इस संबंध में  कलेक्टर जिला सागर म.प्र. को एक शिकायती आवेदन दिया है आवेदन में उन्होंने खुद को स्व.वीर सिंह लोधी निवासी पूर्व निवास ग्राम सड़ेरी तह.जिला सागर और वर्तमान निवास ग्राम खेरखेड़ी गंगाराम तहसील जिला सागर की पत्नी बताया है छोटी बाई का कहना है कि मेरे पति वीर सिंह लोधी की मृत्यु के बाद फौती में उनका नाम राजस्व अभिलेखों में नहीं जोड़ा गया है उन्होंने शिकायत में गोविंद सिंह ठाकुर निवासी ग्राम सड़ेरी जिगराम सिंह ठाकुर, बयराम ठाकुर, जयंती सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह और अमन सिंह ठाकुर समेत कुल 6 व्यक्तियों को नाम न जुड़ने के लिए दोषी ठहराया है आवेदिका ने मौजा सड़ेरी की प.ह.नं. 39 की सर्वे नं. 710, 827, 833/1 में कुल रकबा 1.45 हैक्टेयर की भूमि पर अपने नाम के साथ फौती दर्ज करने की मांग की है गुस्से में किया जनपद सदस्य की कार पर पथराव छोटी बाई को संदेह है कि उनके पति वीर सिंह लोधी की मृत्यु के बाद फौती में नाम नहीं जुड़ पाने के पीछे स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी की भी भूमिका है इसी बात से नाराज़ होकर, क्रांति बाई ने सोमवार को जनपद कार्यालय, ओल्ड कलेक्टोरेट स्थित उनकी नीले रंग की बलेनो कार पर पत्थर पटक-पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया
महिला के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत।

जनपद सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी ने महिला क्रांति बाई के खिलाफ गोपालगंज थाने में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है, जिसमें फौती विवाद और तोड़फोड़ की घटना दोनों शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments