रेल्वे स्टेशन के पास बने बस स्टॉप पर दो भिखारियों में मारपीट वीडियो वायरल

सागर।रविवार की रात 11 बजे सागर के रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर बने बस स्टॉप पर दो भिखारी आपस में झगड़ते नजर आए आस पास के लोगों ने बताया कि पहले मामूली बात पर गाली गलौज हुई जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को अलग किया जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो पाया हालांकि इस इलाके में यह रोज की स्थिति है यहां असामाजिक तत्व आए दिन शराब पी कर स्टेशन आने जाने वालों को परेशान किया करते है और किसी से भी गालीगलोज कर झगड़ा करते है फिलहाल ऐसे मामलों में पुलिस समझाइश दे कर छोड़ देती है लेकिन यही लोग समय आने पर बड़ी घटना को अंजाम दे देते है इसलिए ऐसे मामलों में पुलिस को शख्त कार्यवाही करनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार का अपराध न हो पाए।

Post a Comment

0 Comments