पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़

सागर।बीच सड़क पर पुलिस के सामने दो युवकों में हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो गया  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित चौपाटी के सामने ऐसा ही मामला आया जहां एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से निकल रहा था तभी दूसरे युवक की गाड़ी उससे टकरा गई फिर उसके बाद दोनों में कहा सुनी होने लगी और एक युवक ने दूसरे को सामने खड़े पुलिस के सिपाहियों के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों युवकों को समझाइश दे कर वहां से निकाल दिया और विवाद खत्म कराया फिलहाल इस मामले की शिकायत थाने में नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments