रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक के सामने बने निजी होटल में एक युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

सागर।रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 के सामने निजी होटल में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई रविवार की देर शाम 7 बजे होटल संचालक रामचरण चौरसिया ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे थाना जैसीनगर के बांसा निवासी युवक प्रभुदयाल कुशवाहा को आधार कार्ड के आधार पर 6 घंटे के लिए अपनी होटल में कमरा किराये पर दिया था समय पूरा हो जाने पर होटल संचालक ने कमरे में जा कर दरवाजा खटखटाया काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर खिड़की से देखा तो मृतक प्रभुदयाल फंखे से फांसी पर लटका था तत्काल थाना कैंट पुलिस को सूचना दे कर मौके पर बुलाया जिसके बाद पुलिस ने बॉडी को उतार कर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा।

Post a Comment

0 Comments