सागर।महाराष्ट्र प्रदेश के नासिक जिले में स्थित अतिशय क्षेत्र श्री णमोकार तीर्थ क्षेत्र में आगामी 06 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक गणधराचार्य श्री १०८ कुंथुसागर जी महाराज के मंगलआशिर्वाद एवं प्रज्ञाश्रमण सरस्वताचार्य सर्वोदयी राष्ट्र संत 108 आचार्य श्री देवनन्दी जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याण प्राणप्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए सागर निवासी श्रेयांस जैन को बुंदेलखण्ड क्षेत्र के लिए संयोजक बनाया गया है साथ ही श्रेयांस जैन अखिल भारतीय गोलापूर्व महासभा में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है नियुक्ति उपरांत बुंदेलखण्ड गुरुभक्त परिवार द्वारा श्रेयांस जैन का सम्मान कर बधाई दी गई है इस अवसर पर राकेश गोदरे,जिनेन्द्र जैन विपिन जैन,रविकांत सेठ,अमित चौधरी जय कुमार जैन श्रीकांत जैन व गुरु भक्त मण्डल परिवार के सदस्य गण शामिल हुए।
0 Comments