गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस किया निरस्त

सागर।शहर में फूड विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं खाद्य विभाग की फूड इंस्पेक्टर प्रीति राय ने ग्राहकों की शिकायत मिलने पर टीम के साथ मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित राशि रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की कार्यवाही के दौरान गंदगी मिलने पर फूड इंस्पेक्टर ने होटल संचालक को जमकर फटकारा वहीं जांच के दौरान मही की जांच पर कीड़े पाए गए बेसन के लड्डू पुराने पाए गए गुड के लड्डू जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए दिए जाते है वह खुले और धूल में रखे पाए गए जलेबी पुरानी बासी बनी मिली इन सभी खाद्य सैंपल को एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए साथ ही रेस्टोरेंट संचालक का फूड लाइसेंस निरस्त कर 5 दिन का समय दिया गया इसी के खाद्य अधिकारी द्वारा पूरे रेस्टोरेंट में साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।


Post a Comment

0 Comments