सागर।जुलाई 2025 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारत को विजय दिलाने वाली सुश्री क्रांति गौंड के सागर आगमन पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने उन्हें कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया कलेक्टर ने पुष्पहार भेंटकर क्रांति को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनसे भविष्य की खेल योजनाओं के बारे में जानकारी ली उन्होंने कहा कि क्रांति केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि बुंदेलखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं क्रांति गौंड ने इंग्लैंड के विरुद्ध एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 विकेट लेकर भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल देश को गर्व महसूस कराया बल्कि बुंदेलखंड और सागर का भी नाम रोशन किया
कलेक्टर संदीप जी.आर.ने कहा क्रांति ने दिखा दिया है कि अगर संकल्प और मेहनत हो तो कोई भी बेटी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहरा सकती है हम सभी को उन पर गर्व है और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी इस अवसर पर खेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
0 Comments