कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता के विदाई समारोह का आयोजन

सागर।डॉ हरीसिंह गौर विश्ववि‌द्यालय परिसर में स्थित केन्द्रीय वि‌द्यालय क्रमांक  4 में विश्ववि‌द्यालय की कुलपति एवं वि‌द्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष प्रो. नीलिमा गुप्ता के विदाई समारोह का आयोजन प्राचार्य राजेंद्र सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया इस अवसर पर विद्यालय के नामित अध्यक्ष प्रो.नवीन कानगो वि‌द्यालय में उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रो.नीलिमा गुप्ता एवं प्रो.नवीन कांगो ने माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुएविद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह वर्मा द्वारा अतिथियों का हरित स्वागत किया गया एवं अतिथियों के लिए स्वागत भाषण देते हुए वि‌द्यालय की विभिन्न क्षेत्रो में प्राप्त उपलब्धियों को बताया समारोह में कक्षा दसवीं की छात्रा तन्वी सूर्यवंशी द्वारा कथक नृत्य एवं कक्षा 9वीं की छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में  प्रो. नीलिमा गुप्ता ‌द्वारा वि‌द्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया विद्यालय के प्राचार्य द्वारा कुलपति को कृतजला के प्रतीक के रूप में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता द्वारा गतवर्षों में वि‌द्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को सराहा गया कुलपति ने वि‌द्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किये एवं विद्यालय व उसके सभी वि‌द्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन वि‌द्यालय की शिक्षिका श्रीमती दीपा गुप्ता के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रंजना वर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments