जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में निगम कार्यालय पर गरजा कांग्रेस का गुस्सा

सागर।नगर निगम सागर में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों, कमीशनखोरी और कांग्रेस पार्षदों की निरंतर अनदेखी के खिलाफ आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर निगम कार्यालय के सामने जंगी धरना-प्रदर्शन किया महेश जाटव द्वारा जिला शहर कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद पहली बार किए गए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन भी किया धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम सागर पूरी तरह से भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है निगम प्रशासन भाजपा विधायक तथा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस पार्षदों की आवाज को दबा रहा है और जनता की गाढ़ी कमाई को लूट में लगाया जा रहा है अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी उन्होंने नगर निगम आयुक्त व महापौर को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी 13 बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेसजन चरणबद्ध आंदोलन करते हुए नगर निगम का घेराव करेंगे भ्रष्टाचारियों और कमीशनखोरों को हर हाल में बेनकाब किया जाएगा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को पूर्व सांसद डा आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित रामजी दुबे पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज सिंघई, पार्षद शिवशंकर यादव, पार्षद अशोक चकिया, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पार्षद ताहिर खान, पार्षद रिचा गौङ, निलोफर चमन अंसारी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद तोताराम यादव, वसीम खान आदि ने संबोधित करते हुए ऐलान किया कि यह केवल पहला चरण है। यदि भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी और कांग्रेस पार्षदों के साथ हो रहा अन्याय बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक नगर निगम को जवाबदेह बनाने के लिए और भी उग्र आंदोलन करेगी कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी कर नगर निगम पर जमकर लगाए आरोप कांग्रेस पार्षद दल महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments