सागर।मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि माता-बहनें परिवार और राष्ट्र की धुरी हैं उनके स्वास्थ्य और विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है सरकार माता-बहनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है मंत्री राजपूत ने यह विचार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर, सागर में आयोजित "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" कार्यक्रम में व्यक्त किए
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत सागर जिला चिकित्सालय में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" और रक्तदान अभियान का शुभारंभ हुआ
मंत्री राजपूत ने कहा कि यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत कर देश में महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने का एक नया अध्याय शुरू किया है मंत्री राजपूत ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है आज भारत न केवल आंकड़ों में, बल्कि वास्तव में विश्व गुरु बन रहा है पूरी दुनिया भारत की प्रगति को देख रही है जब हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जाते हैं, तो बड़े-बड़े देशों के प्रधानमंत्री उनकी अगवानी करते हैं
उन्होंने कहा कि भारत और विश्व "मोदीमय" हो चुका है हमारे प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप भारत आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है मंत्री राजपूत ने जोर देकर कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना में स्वस्थ भारत पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए कई नवाचार किए हैं आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं जिससे गंभीरबीमारियों का इलाज आसान हो गया है"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान विशेष रूप से माता-बहनों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए शुरू किया गया है
इस अवसर पर सागर की सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान देश का एक महत्वपूर्ण कदम है इसके तहत महिलाओं की सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाएगी उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिलाएं ही परिवार का सही मार्गदर्शन और पालन-पोषण कर सकती हैं महिलाओं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए आवश्यक है उन्होंने बताया कि सरकार ने मातृ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आयुष्मान भारत योजना और जननी सुरक्षा योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वस्थ बनाना है इस अवसर पर नगर निगमअध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,हरिराम सिंह,पं.विरेंद्र पाठक डॉ.सुखदेव मिश्रा,नेवी जैन,संभाग आयुक्त अनिल सुचारी,कलेक्टर संदीप जी.आर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ममता तिमोरे,पप्पू फुसकेले,जगन्नाथ गुरैया,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के.वी.नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री,बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ.पी.एस. ठाकुर,अधीक्षक डॉ.राजेश जैन,डॉ.सुशीला यादव,सिविल सर्जन डॉ.आर.एस.जयंत डॉ.अभिषेक ठाकुर,डॉ.ज्योति चौहान पार्षद धर्मेंद्र खटीक, विशाल खटीक, रूपेश खटीक, सुश्री मेघा दुबे, निकेश गुप्ता, अनूप उर्मिल सहित अनेक जनप्रतिनिधि,अधिकारी और मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन डॉ.अरुण सिंघई ने किया,आभार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे ने माना ।
0 Comments