सागर।भारतीय जनता पार्टी के आवाह्न पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं और रक्तदान शिविरों में भाग लें उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है आपका एक छोटा सा प्रयास कई जिंदगियों को बचा सकता है मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इन शिविरों का आयोजन 18 सितंबर (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैसीनगर और 29 सितंबर (सोमवार) को सुरखी में स्वास्थ्य शिविर के रूप में होगा इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम उपस्थिति रहेगी वहीं रक्तदान शिविर 19 सितंबर (शुक्रवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैसीनगर, 20 सितंबर (शनिवार) को राहतगढ़, और 21 सितंबर (रविवार) को सुरखी में आयोजित किए जाएंगे जैसीनगर में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर साहू, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. संतोष पटेल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.धर्मेंद्र कनेरिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत तिवारी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक ठाकुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अदिति दुबे, और नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अंकिता सिंह अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों, और मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे क्षेत्र की महिलाओं और वृद्धजनों को अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में लेकर आएं और उनकी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वस्थ और सशक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0 Comments