जेरा बेबस जल परियोजनाओं और चौनपुरा जलाशय का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं

सागर।अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी अधिकारी सागर संभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में आज संभाग स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक टीकमगढ़ यज्ञवेन्द्र सिंह विधायक हटा श्रीमती उमा खटीक, विधायक महाराजपुर कामाख्य प्रताप सिंह कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना,डीआईजी सागर सचेन्द्र चौहान,डीआईजी छतरपुर  विजय खत्री, सागर कलेक्टर संदीप जी. आर.पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक छतरपुर सहित सागर संभाग के सभी कलेक्टर्स, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे समीक्षा बैठक में सागर संभाग की प्रभारी अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी द्वारा विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुझाव देते हुए कहा कि सागर संभाग की जेरा, बेबस, चैनपुरा सिंचाई परियोजनाओं का कार्य धीमी गति से चल रहा है इन सभी सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए मंत्री  राजपूत ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने में जो गतिरोध उत्पन्न हो रहे हैं, उन्हें दूर किया जाए और इन परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने निर्देश दिए कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलना चाहिए बैठक में मंत्री राजपूत ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरी नल-जल योजनाओं को पूरा करने के लिए शासन द्वारा अतिरिक्त राशि प्रदान की गई है उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नल-जल योजनाओं को पूर्ण करने हेतु दी गई राशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए उन्होंने सुझाव दिया कि नल-जल योजनाओं को पूर्ण करने का कार्य ब्लैकलिस्टेड या नल जल योजनाओं का कार्य अधूरा छोड़कर जाने वाली निर्माण एजेंसियों को किसी भी स्थिति में पुनः न दिया जाए यह सुनिश्चित किया जाए उन्होंने यह भी कहा कि राहतगढ़ वॉटरफॉल के सौंदर्यीकरण हेतु जो राशि प्राप्त हुई है उसका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए मंत्री राजपूत ने निर्देश दिए कि नल-जल योजनाओं को पूर्ण करने तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित एजेंसियों को कार्य देना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि किसानों को खाद सहजता से उपलब्ध हो और खाद वितरण केन्द्रों में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह में रबी फसलों की बुआई होती है रबी सीजन की बुआई के लिए किसानों को बीज और उर्वरक की उपलब्धता सहज एवं सतत रूप से कराई जाए मंत्री राजपूत ने कहा कि घुमक्कड़ एवं बंजारा समाज के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर उन्हें आवास प्रदान किए जाएं उन्होंने कहा कि बेरखेड़ी सड़क, राहतगढ़ रोड पर अनेक बंजारा और घुमक्कड़ परिवार निवास करते हैं कमिश्नर सागर संभाग  अनिल सुचारी ने बैठक के अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर किया जाएगा और जो समस्याएं जिला स्तर पर संभव नहीं होंगी उन्हें राज्य स्तर पर भेजकर निराकरण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments