स्वच्छता ही सेवा है विकसित भारत का संकल्प

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत विभिन्न विभागों में विद्यार्थियों के शपथ ग्रहण करके की गई
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्रबंधन विभाग एवं सरस्वती कन्या छात्रावास में सफाई अभियान का आयोजन किया गया अभियान के दूसरे दिन कुलपति प्रो.ठाकुर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ के साथ विश्वविद्यालय परिसर, समाज और शहर को स्वच्छ को बनाने का आव्हान किया कुलपति प्रो.यशवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में व्यावसायिक एवं प्रबंधन विभाग में अभियान चलाया गया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि दुनिया के समृद्ध देश साफ सफाई में भी अग्रणी उनके ही नागरिकों के संकल्प के कारण बने हुए है कार्यक्रम में एनएसएस के समन्वयक डॉ.संजय शर्मा मीडिया प्रभारी डॉ.विवेक जायसवाल मल्टीमीडिया के निदेशक डॉ.पंकज तिवारी, प्रबंध संकाय के अधिष्ठाता प्रो.भागवत एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्रोफेसर कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में  विभाग के विद्यार्थी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में सहभागिता की
मंत्रालय के सहयोग से संपूर्ण भारत में स्वच्छता अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित किया जाना है इसी क्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग अपने अपने स्तर पर स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों को आयोजित कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments