सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संचार एवं पत्रकारिता विभाग में कार्यरत भागीरथ यादव के दुखद निधन पर शोक सभा आयोजित की गई विभाग के शिक्षकों शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावपूर्व श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो.कालीनाथ झा ने कहा कि भागीरथ यादव एक निष्ठावान कर्मठ कुशल एवं शालीन व्यक्तित्व थे विभाग के दैनंदिन संचालन में उनका अद्वितीय योगदान रहा है.वे विद्यार्थी हित में सदैव कार्य करते रहते थे विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रभागों में उन्होंने लम्बे समय तक अपनी सेवायें दीं उनका जाना अपूरणीय क्षति है विभाग उनको सदैव अपनी स्मृति में रखेगा डॉ.अलीम अहमद खान ने यादव के साथ अपने लम्बे समय के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि विभागीय काम काज को त्वरित गति से संचालित करने में उनका बड़ा योगदान रहा है विभाग की समृद्धि में उनका बड़ा योगदान रहा है डॉ.विवेक जायसवाल ने कहा कि वे सभी के लिए सहज थे किसी विद्यार्थी या सहयोगी की छोटी-बड़ी समस्याओं को सुलझाने में उनकी बड़ी भूमिका रहती थी कार्यालयीन काम-काज में उनकी भाषा एवं लिखावट प्रखर थी उनका असमय जाना बहुत दुखद है और इस कमी को पूरा नहीं किया जा सकता विभाग में उपस्थित सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
0 Comments