सागर।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जैसीनगर प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित स्टालों का अवलोकन किया मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उड़ान योजना और फ्रूट फॉरेस्ट सराहना की साथ ही उन्होंने फल वानिकी योजना के अंतर्गत बड़ोदा सागर मॉडल में 21 हेक्टेयर क्षेत्र में आम, अमरूद, नींबू, आंवला व शहतूत के वृक्ष कार्ययोजना जिसे आगामी 6 माह में पूर्ण किया जाएगा ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत किशोरों को मेडिकल इंजीनियरिंग उद्यमिता आदि क्षेत्रों में निःशुल्क मार्गदर्शन हेतु विभिन्न कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों को जोड़ा गया है ताकि उनके सपनों को दिशा और उड़ान दी जा सके एनआरएलएम के अंतर्गत जिले में 18249 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं जो जैसीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कपड़े,अगरबत्ती, मुनगा पाउडर, अचार,अश्वगंधा, मसाले आदि तैयार कर अन्य राज्यों तक विक्रय कर रहे हैं व्यापारी संगठन द्वारा बचत उत्सव की शुरुआत 22 सितंबर से होगी जिसमें जीएसटी कटौती के माध्यम से वस्तुओं की लागत में कमी लाकर मांग को प्रोत्साहित किया जाएगा मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा हैप्पी सीडर्स, सुपर सीडर्स, नैनो यूरिया आदि की प्रदर्शनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के व्यंजन प्रदर्शन, जल संरक्षण मॉडल, मिशन शतरंज, संजीवनी औषधि काउंटर, नशा मुक्ति अभियान, श्रमिक योजनाओं व पशुपालन विभाग की योजनाओं का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
0 Comments