सभी छात्रावासों में उड़ान योजना के माध्यम से डॉक्टर इजीनियर सहित प्रतियोगी परीक्षाओं का दें मार्गदर्शन

सागर।जैसीनगर सभी छात्रावासों में उड़ान योजना के माध्यम से डॉक्टर, इजीनियर सहित प्रतियोगी परीक्षाओं का दें मार्गदर्शन एवं छात्रावासों में किचन गार्डन करने तैयार, पौष्टिक भोजन के लिए रंगीन रोटी एवं मुनगा का करें प्रयोग उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने जैसीनगर के बालक एवं कन्या अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान दिए इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल,एसडीएम  रोहित वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि जिले के सभी छात्रावासों में विद्यालय समय के पश्चात सभी अधिकारी उड़ान कार्यक्रम के अंर्तगत विद्यार्थियों को डॉक्टर, इजीनियर सहित अन्य प्रतियागी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने की व्यवस्था करें एवं उनकों सभी प्रतियागी परीक्षाओं की सामग्री, नोट्स उपलब्ध कराएं उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के माध्यम से सभी वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टर, इंजीनियर को छात्रावासों में आमंत्रित करें एवं मार्गदर्शन दिलाएं उन्होंने कहा कि छात्रावासों में पौष्टिक खाना उपलब्ध हो इसके लिए विद्यार्थियों की मदद से किचन गार्डन तैयार कराएं जिसमें पालक, लौकी, मुनगा, धनिया, गिल्की सहित अन्य पौष्टिक सब्जियों का उत्पादन करें और इसी का उपयोग कर पौष्टिक भोजन तैयार कराएं उन्होंने कहा कि रंगीन रोटी भी उपलब्ध कराएं जिसमेें चुकंदर, पालक का उपयोग हो उन्होंने सभी छात्रावासों की रंगीई पुताई के साथ विशेष साफ-सफाई भी कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments