सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा कुलपति प्रो. वाय.एस.ठाकुर की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से 14-26 सितम्बर, 2025 को आयोजित हिन्दी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों हेतु मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र में ‘टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता’ आयोजित की गयी इस अवसर पर हिन्दी पखवाड़ा के संयोजक एवं प्रभारी राजभाषा अधिकारी संतोष सोहगौरा ने सचिवालयीन एवं प्रशासनिक कामकाज में नोटशीट व पत्र लेखन के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि यह प्रतियोगिता लेखन के ज्ञान एवं कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर है प्रतियोगिता के समन्वयक मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक डॉ.आर.टी. बेद्रे ने बताया कि टिप्पण एवं प्रारूप लेखन के लिए न केवल भाषा का ज्ञान बल्कि विषय व उससे संबंधित नियमों की समुचित जानकारी होना भीअतिआवश्यक है प्रतियोगिता के सह-समन्वयक एवं हिन्दी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ.संजय नैनवाड ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आत्म-मूल्यांकन एवं उत्तरोतर सीखते रहने के लिए प्रेरक का काम करती हैं प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में ओम सैनी यदुराज,सुमंत नामदेव महेन्द्र गौतम, साकेत दुबे,आदित्य तिवारी आदित्या बरमैंया,प्रवीण साहू,अंकित जैन शशि श्रीवास्तव,अभिजित देव,अमन जैन अनस खान,पियूष चौरसिया,हिमांशु शिवानी चौरसिया,दानिश खान,आकांक्षा चौबे,प्रज्ञा गौर,प्रभांशु तिवारी,अभिनव अग्निहोत्री, बृजेश साहू, अमित कनौजिया, शुभम साहू, कंचन पाल, रितु ठाकुर, मनोज कुमार कावड़े, सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं अनुभागों में कार्यरत लगभग 30 कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को 26 सितम्बर को कुलपति द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जायेंगे इस महत्वपूर्णआयोजन में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही कार्यक्रम में राजभाषा प्रकोष्ठ से अभिषेक सक्सेना और विनोद रजक भी उपस्थित रहे।
0 Comments