रेलवे पुल निर्माण तेज जल्द खुलेगा आवागमन का रास्ता

सागर।शहरवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है सेंट्रल स्कूल क्रमांक 1 के सामने बन रहा रेलवे पुल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है शनिवार सुबह रेलवे से ब्लॉक मिलने के बाद ठेकेदार की टीम ने गर्डर इंस्टालेशन का काम शुरू कर दिया काफी समय से अटका हुआ यह निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है पुल का काम लंबे समय से अधर में लटका था लेकिन अब रेलवे से ब्लॉक मिलने के बाद कार्य में तेजी आई है इंजीनियरों और मजदूरों की टीम सुबह से ही साइट पर जुटी और भारी भरकम मशीनों की मदद से गर्डरों को स्थापित करना शुरू कर दिया वही लोगों ने बताया  कि पुल बनने से उन्हें लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा इस रास्ते पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती थीं पुल चालू होने के बाद न सिर्फ आवागमन सुगम होगा बल्कि ट्रैफिक दबाव भी कम होगा ठेकेदार और रेलवे अधिकारियों का दावा है कि यदि काम इसी गति से चलता रहा तो इसी साल के अंत तक पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर आसपास के इलाकों को भी फायदा होगा और लोगों का सफर सुगम और सुरक्षित बन जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments