विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया आंतरिक हैकाथॉन 2025 का आयोजन

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल द्वारा स्मार्ट इंडिया आंतरिक हैकाथॉन 2025 का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि आईओईटी निदेशक प्रो.आशीष वर्मा विशिष्ट अतिथि सुश्रीअंकिता तैलंग इन्फोसिस,टेक्नोलॉजी लीड प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल के समन्वयक डॉ.अभिषेक बंसल एसपओसी डॉ.पी.एस.सिंह तथा संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम के उद्घा्टन सत्र में कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को स्टार्टअप के माध्यम से नौकरी तलाशने के बजाय नौकरी सृजक बनने की आवश्यकता है और विचारों को स्टार्टअप में परिवर्तित करने का महत्व तथा मार्केटिंग की भूमिका पर बल दिया मुख्य अतिथि प्रो.आशीष वर्मा ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक समस्याओं पर नवाचार करने समाज को लाभ पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करने हेतु प्रेरित किया विशिष्ट अतिथि सुश्री अंकिता तैलंग ने उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच की कड़ी को रेखांकित किया तथा प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे विचार सोचने और नवाचार उत्पाद बनाने का आह्वान किया प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल के समन्वयक डॉ अभिषेक बंसल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया उन्होंने बताया कि यह 'आइडियाथॉन विद्यार्थियों को अपने नवाचार प्रस्तुत करने का एक मंच प्रदान करता है इस मथ के माध्यम से टॉप 45 टीमों का चयन किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट स्मार्ट इंडिया हैकाथन में सबमिट होगी उस रिपोर्ट के आधार पर जो टीमें सेलेक्ट होंगी उनको राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा पहली बार विश्वविद्यालय टीमों द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में हिस्सा लिया जा रहा है और कार्यक्रम को शानदार प्रतिक्रिया मिली
है विश्वविद्यालय की लगभग 50 से अधिक टीमों ने विभिन्न विभागों जैसे कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विधि विभाग वाणिज्य विभाग के छात्रों ने मंत्रालय द्वारा जारी की गई समस्या-निर्देशिका के अनुरूप अपने विचार प्रस्तुत किए हैं कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन डॉ.पी.एस सिंह, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, संकाय सहयोगियों एवं विद्यार्थियों को इस नवाचार अभियान में भागीदारी हेतु शुभकामनाएँ दी गई।

Post a Comment

0 Comments