सागर।कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि जिला के समस्त शासकीय अधिकारियों/ कार्मचारियों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान अधिवार्षिकी आयु उपरांत स्वत्वो के भुगतान पेंशन प्रकरण एवं अन्य कार्मचारी कल्याण से संबंधी कार्यवाहियों के समय सीमा में निराकरण हेतु समिति गठित की गयी है कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी विवेक के वी ने आदेश जारी किया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में समस्त विभाग प्रमुख जिला सागर इस आशय का प्रमाण पत्र 03 दिवस में प्रस्तुत करें कि उनके अधीनस्थ समस्त शासकीय कर्मियों का वेतन भुगतान प्रत्येक माह के प्रथम दिवस हो रहा है।
0 Comments