सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से हम सभी को हमेशा प्रेरणा मिलती है एक आदर्श भाजपा कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए आदरणीय मोदी जी स्वयं इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं उनका पूरा जीवन भाजपा के लिए संघर्षो और त्याग से भरा है यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री,खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सागर जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे देशव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए आयोजित हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
0 Comments