सागर।कलेक्टर संदीप जी आर के सतत प्रयास एवं उचित प्रबंधन के माध्यम से सागर जिले में किसानों को मांग के अनुसार उर्वरक प्राप्त हो रहा है एवं जिले में खाद उर्वरक की आपूर्ति लगतार की जा रही है हाल ही में जिले को 1854 मैट्रिक टन डी.ए.पी.उर्वरक की रैक प्राप्त हुई है
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने किसान भाईयों को सूचित करते हुए बताया है कि दिनांक 10.09.2025 को डी.ए.पी.उर्वरक की रैक जिला-सागर में लग रही है जिसमें सागर जिले को 1854 मैट्रिक टन डी.ए.पी.उर्वरक प्राप्त हो रहा है जिसका वितरण दिनांक 11.09.2025 से जिला प्रशासन द्वारा डी.एम.ओ.डबल लॉक सेंटर/प्राथमिक कृषि साख समिति/एम.पी.एग्रो/निजी विक्रेताओ के माध्यम से किया जाएगा उन्होंने बताया कि डी.एम.ओ.एवं एम.पी.एग्रो गोदाम में 630 टन,प्राथमिक कृषि साख समिति में 750 टन एवं एन.एफ.एल.कम्पनी द्वारा प्रदाय जानकारी अनुसार निजी थोक विक्रेताओ 474 टन डी.ए.पी.उर्वरक अलॉट किया गया है।
0 Comments