इंदौर। शराब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया सुसाइड नोट में नाम सामने आने के बाद शुक्रवार दोपहर युवती इति अपने कुछ वकीलों के साथ अन्नपूर्णा थाने पहुंची भूपेंद्र ने अपने सुसाइड नोट में इति पर ब्लैकमेलिंग और पैसों की ठगी के गंभीर आरोप लगाए थे वहीं पुलिस ने मीडिया को दूर रखने के लिए थाने के बाहर गेट पर कुर्सियां लगा दी भूपेंद्र रघुवंशी ने फांसी लगाने से पहले लिखे नोट में विस्तार से बताया था कि किस तरह युवती ने उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठे और फिर भी उस पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने का दबाव बना रही थी कारोबारी ने लिखा कि लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया भूपेंद्र की मौत के बाद सोशल मीडिया और मीडिया में इति और उसकी बहन पर आरोपों की चर्चाएं तेज हो गई परिवार ने सुसाइड नोट से जुड़े दस्तावेज और बयान सामने लाने की तैयारी की थी इससे पहले इति अपने वकीलों संग थाने पहुंच गई इस कदम को कई लोग नया पैंतरा बता रहे हैं।
0 Comments