सागर। लच्छू तिगड्डा स्थित दुकान की शटर का ताला तोड़कर बदमाश कृषि संयंत्र सहित विभिन्न प्रकार के सामान चोरी कर ले गए जानकारी के अनुसार आनंद नगर मकरोनिया निवासी चांदनी पटैल ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि वह लच्छू तिराहा मंडी गेट के सामने मयंक एग्रो एजेंसी नाम से सिंचाई मोटर पंप की दुकान संचालित करती है 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह अपनी दुकान की शटर का ताला बंद कर घर चली गई थी सुबह करीब 10 बजे दुकान संचालक को उसकी दुकान के बाजू में दुकान चलाने वाले राजू पान वाले फोन कर बताया कि दुकान की शटर का ताला टूटा हुआ है
दुकान संचालक मौके पर पहुंची जहां उसने देखा कि दुकान की शटर पर लगे सभी ताले टूटे थे अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा हुआ सामान 18 बैटरी, चार इंजन पंप, पेड काटने वाली मशीन चार नग, छह रूम हीटर, पांच इंजन, पांच बैटरी, ड्रोन कैमरे 12 नग, लोकल इंजन पंप छह नग, मशीन की लोहे की चैन शो मशीन पुरानी सहित कृषि संबंधी लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्दीश की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
0 Comments