सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने अंबेडकर चेयर परिसर में मौलश्री का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया अभियान के दूसरे दिन सामाजिक संस्था ‘गवेषणा’ ने विश्वविद्यालय को 25 मौलश्री के पौधे उपलब्ध कराए और उनका रोपण किया संस्था के संस्थापक मनोहर चौरसिया को वृक्षारोपण अभियान में उनके विशेष योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया जिसे विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर प्रो.चंदा बैन ने भेंट किया इस दौरान डॉ.वीरेन्द्र मटसेनिया डॉ.रामहेत गौतम डॉ.वसीम अनवर,अजब सिंह कैलाश, बलचंद, मनोज ने सक्रिय भागीदारी करते हुए पौधे लगाए
कार्यक्रम में शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया इनमें प्रमुख रूप से जितेन्द्र कबीर, दीपा अहिरवार सहित गवेषणा संस्था के कार्यकर्ता आनंद एवं प्रदीप शामिल रहे अभियान की समस्त व्यवस्थाएँ एवं सहयोग डॉ.देवेंद्र विश्वकर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. अंबेडकर चेयर द्वारा सुनिश्चित किया गया डॉ.अंबेडकर चेयर के नेतृत्व में आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान विश्वविद्यालय परिसर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।
0 Comments