कई पीढ़ियों के संघर्ष और परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी सफ़लता के शिखर पर पहुंची है

सागर।कई मंडलो में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है एवं कुछ नए मंडलों का गठन हुआ है जिनमें हमारे नए मंडल अध्यक्ष चुन कर आए हैं जिन्हें अब वरिष्ठों के संघर्ष की विरासत को आगे लेकर जाना है कई पीढ़ियों के संघर्ष और परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी सफ़लता के शिखर पर पहुंची है इसलिए हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही और ज्यादा हो जाती है हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम विचारधारा के साथ पंचनिष्ठाओं के साथ हमारे प्रधानमंत्री के दिए हुए पंच प्रण के लिए सतत रूप से काम करना है यह बात सांसद लता वानखेड़े ने सागर में आयोजित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही
सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश की दिशा और दशा को बदलकर विश्व के क्षितिज पर हिंदुस्तान को नामांकित किया है वो हम सबके लिए बहुत बड़ी गौरव गाथा है ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव में पहलगाम का मास्टर माइंड और 3 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है जी-7 में भारत को आमंत्रित किया गया है यह भारत की दुनिया में बढ़ती ताकत और प्रासंगिकता को सिद्ध करता है, यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला पल है प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनता के हितों में संचालित उल्लेखनीय कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रचार-प्रसार करना है हमें संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित कर जनता की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहकर कार्य करना है बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,वरिष्ठ विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार,एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने भी संबोधित किया बैठक में जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य शैलेष केशरवानी, बुद्धीजीवी प्रकोष्‍ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्‍यासी, पूर्व विधायक नाराण प्रसाद कबीरपंथी, पूर्व जिला अध्‍यक्ष हरिराम सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्‍यक्ष ज्‍योति दुबे मंचासीन रहे
बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ संयोजक एवं प्रदेश सह संयोजक उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments