घर में घुसकर किया दुष्कर्म आरोपी की तलाश जारी

शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्रांतर्गत एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़िता ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर शनिवार रात को शिकायत दर्ज कराई है मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता मजदूरी का काम करती हैं महिला ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को नागपंचमी के दिन रात में खाना खाकर वह और उनके बच्चे सो गए थे रात लगभग 12 बजे गोपाल सिंह ने उनके घर का दरवाजा बजाया जब पीडिता नें दरवाजा खोला तो गोपाल सिंह घर में घुस आया उसने धमकी दी कि अगर वह चिल्लाएगी तो जान से मार देगा इसके बाद उसने जबरदस्ती उनके साथ रेप किया आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि वह किसी को यह बात न बताए बदनामी के डर से पीड़िता चुप रहीं लेकिन शुक्रवार को फिर आरोपी ने शाम करीब 4 बजे उनका पीछा किया और मेन रोड पर उसे रोककर 500 रुपए देकर फिर से गलत काम करने के लिए कहा जब पीडिता ने मना किया तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी और अश्लील गालियां दीं इसके बाद वह वहां से चला गया पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर घटना के बारे में अपने मौसी के लड़के को बताया, जिसके साथ वह थाने पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर आरोपी गोपालसिंह पिता घासीराम उर्फ घीसा मालवीय निवासी टिगरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है फिलहाल में आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments