सागर।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ढाना की कक्षा 11वीं की छात्रा व हाल ही में स्काउट गाइड में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शानवी शर्मा अब राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित हुई हैं यह पुरस्कार उन्हें कटनी में आयोजित एक सप्ताह के विशेष कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला है कैंप में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी यूनिफार्म की साफ सफाई लकड़ी और रस्सियों से उपयोगी वस्तुएं बनाने की कला टीमवर्क अनुशासन और सेवा भावना के आधार पर किया गया शानवी ने न केवल इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि दूसरों की मदद में भी मिसाल कायम की शानवी का स्काउट गाइड से जुड़ाव पिछले छह वर्षों से है जिसकी शुरुआत तीसरी कक्षा से हुई थी
शानवी शर्मा इस दौरान उन्होंने ट्रैकिंग पेट्रोलिंग प्राथमिक उपचार रस्सियों से निर्माण कार्य और आपदा प्रबंधन जैसी कई उपयोगी चीजें सीखी हैं स्काउट गाइड ने उन्हें आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल के साथ-साथ सामाजिक सेवा का महत्व भी सिखाया है उनका कहना है कि स्काउट गाइड सिर्फ एक गतिविधि नहीं बल्कि जीवन जीने की एक सीख है
कला उत्सव और सांस्कृतिक क कार्यक्रमों में भी सक्रिय पढ़ाई के साथ-साथ शानवी सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत नागालैंड सांग प्रस्तुत किया जिसमें उनके विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वे कला उत्सव और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है शानवी को संगीत का विशेष शौक है और वह हारमोनियम, तबला व ढोलक जैसे वाद्य यंत्र बजाने में निपुण है हाल ही में स्कूल में आयोजित बधाई डांस प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया शानवी का सपना है कि वह डाक्टर बनें उनका मानना है कि एक अच्छा इंसान बनना ही किसी भी सफलता की पहली सीढ़ी है।
0 Comments