पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को काबिंग गस्त के दौरान न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी,सजायाव वारंटी, फरार व्यक्तियो को गिरफ्तार करने, एंव अपहृत बालक बालिकाओं की तलाश एवं अवैध गतिविधियाँ जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित द्वारा केंट क्षेत्रांतर्गत स्थाई गिरफ्तारी वारंटी, सजायाव वारंटी, फरार व्यक्तियो की तलाश,अपहृत बालक बालिकाओं की तलाश एवं अवैध गतिविधियाँ जुआ सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही की गई जो दिनांक 2/3.08.25 की दरम्यानी रात्रि को कुल 04 स्थाई वारंटी 19 गिरफ्तारी वारंटी तामील किये गये साथ ही 02 अपहृत बालको को दस्तयाव किया गया, एक कार्यवाही अवैध जुआ के विरूद्ध कर कुल 2600/-रूपये ताश पत्ते जप्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई हैं।
0 Comments