जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने खरीदा खादी का तिरंगा नागरिकों से खादी वस्त्र व तिरंगा खरीदने का आग्रह किया

सागर। स्वाधीनता दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सबको अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराना है इस तिरंगे के लिए हमारे देश के महान क्रांतिकारियों ने अपने आप को बलिदान किया,तब हमें आजादी मिली उन महान क्रांतिकारियों और देशभक्तों को मैं नमन करता हूं उन शहीदों को याद करते हुए हमें अपनी आजादी के इस त्यौहार को पूर्ण उत्साह के साथ मनाना है यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शुक्रवार को सागर में हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सराफा एसोसिएशन एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली से तीन बत्ती तक सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया एवं संचालक एवं प्रतिष्ठान पर कार्यरत सहयोगियों से निवास स्थान पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया तिरंगा लगने के बाद प्रतिष्ठान रंगों में सराबोर दिखाई दिए तो भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे वातावरण में गूंजता रहा इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम  तिवारी ने राहगीरों से हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने गौर प्रतिमा पर डॉ.सर हरि सिंह गौर की प्रतिमा को नमन किया।


Post a Comment

0 Comments