सिटी कोतवाली पुलिस ने बजरिया में चोरी करने वाली 2 महिला चोरों को किया गिरफ्तार

छतरपुर। सिटी कोतवाली विगत दिवस थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर नगर के बजरिया में खरीदारी करते समय महिला फरियादी के बैग से पर्स एवं पैसे चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जन सहयोग से महिला चोरों की पहचान की गई एवं जन सहयोग से शीघ्र दोनों महिला चोरों  रुखसार खातून पिता शेख अब्दुल रेशमा खातून पिता शेख अब्दुल दोनों निवासी बारह खंभा के पास राठ जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया अभियुक्ताओं के पास से चोरी किया गया पर्स एवं 3815 रुपये बरामद किए गए संबंधित अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments