नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का तबादला आदेश रद्द

सागर। नगर निगम के आयुक्त राजकुमार खत्री का तबादला रद्द हो गया है वे अब सागर निगम आयुक्त के पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे यह आदेश 22 अगस्त को मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग की उपसचिव अर्चना सोलंकी के हस्ताक्षर से जारी हुआ उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को शासन ने एक आदेश जारी कर राजकुमार खत्री का तबादला सागर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उपसचिव के पद पर कर दिया था खत्री का तबादला होने के बाद सागर की राजनीति गरमा गई थी जिसपर चर्चा रही कि जिले के पांच भाजपा विधायक और सांसद सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर खत्री का तबादला निरस्त करने की बात की थी बहरहाल जन चर्चा यह भी हैं कि निगमायुक्त खत्री शहर विकास के लिए उपयुक्त हैं उन्होंने बहुत जीजान से कार्य किया हैं अब तक और साफ स्वच्छता छबि के अधिकारी हैं साथ ही हर बड़े सहजता से मिलते हैं।

Post a Comment

0 Comments