पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तीन दर्जन से ज्यादा वेंडरों ने सीखा इंस्टालेशन

सागर। 22 अगस्त पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुए प्रशिक्षण में वेंडर्स को सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना की उन्नत तकनीकों तथा उसके संचालन एवं रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया ऊर्जा विकास निगम द्वारा वसुंधरा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किए गए इस प्रशिक्षण में तीन दर्जन से अधिक वेंडर्स ने भाग लिया प्रशिक्षण के आयोजन का उद्देश्य वेंडर्स को सौर ऊर्जा प्रणाली के आदर्श डिजाइन सर्वोत्तम इंस्टॉलेशन तकनीकों उपयुक्त घटकों के चयन तथा संपूर्ण सिस्टम के संचालन एवं रखरखाव की बारीकियों से अवगत कराना था प्रशिक्षण के दौरान वेंडर्स को राष्ट्रीय और राज्य स्तर की सौर ऊर्जा नीतियों एवं दिशा-निर्देशों सौर ऊर्जा सिस्टम के अनुमोदित मॉडल्स एवं निर्माताओं की सूची, विक्रेता रेटिंग प्रणाली तथा अन्य नियामक ढांचे की जानकारी भी दी गई
इसके अतिरिक्त उन्हें फोटोवोल्टिक सिस्टम फॉर शेडो एंड लॉसेस एनालिसिस तथा शेडो एनालिसिस फॉर इंस्टालेशन ऑफ सोलर पैनल जैसे उन्नत डिजाइन और सिमुलेशन टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षणभी प्रदान किया गया सोलर प्लांट स्थापना हेतु उपलब्ध ऋण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी वेंडर्स को इस प्रशिक्षण में दी गई प्रशिक्षण में लीड बैंक ऑफिसर एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी भी मौजूद थे मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम की ओर से जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्रीमती शालू प्रासी भी प्रशिक्षण में उपस्थिति रहीं प्रशिक्षण में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी सत्येंद्र साहू लोकेंद्र गोयल, लीड बैंक मैनेजर सी पी सिंह,मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की एस ई श्रीमती प्रभाकर सी आर समस्त संभागीय अधिकारी विद्युत विभाग सागर जिले के समस्त वेंडर्स मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments