सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं प्रदर्शनकारी कला विभाग में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने पोस्टरों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुप्रभा दास थीं.कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ.बलवंत सिंह भदौरिया, सहायक प्राध्यापक आकाश मालवीय एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. नीरज उपाध्याय उपस्थित रहे जिनके सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई साथ ही भारत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभाग के छात्रों मे जागरूकता के लिए भी शपथ ग्रहण कराया गया।
0 Comments