एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितताओं को लेकर अब धरना

एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितताओं को लेकर अब धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप कर मांग की है की.जी. की सीटों में वृद्धि की जाए एवं प्रवेश में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता (आरक्षण) दिया जाए छात्रावास आवंटन प्रक्रिया में मेरिट को आधार बनाया जाए विश्वविद्यालय की नियुक्त प्रक्रिया में हुए घोटाले जो आए दिन समाचार पत्रों की सुर्खियां बन रहे है उनकी जांच हो और दोषियों पर कड़ी करवाई हो विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट की जाए एवं विश्वविद्यालय को है की फैक्ट्री ना बनाया जाए विश्वविद्यालय में चल रहे अनावश्यक निर्माण कार्य रोके जाएं और जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाए अगर दोषी पाए जाते है कानूनी कार्यवाही की जाए विश्वविद्यालय के भवनों में साफ सफाई एवं साफ पेय जल की संपूर्ण व्यवस्थाएं की जाएं साथ ही लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग आदि को लेकर एनएसयूआई के छात्र गौर प्रतिमा के समक्ष बैठे है छात्र संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है की विश्वविद्यालय द्वारा जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे जिसकी जिम्मेदारी एवं जवाब दे ही श्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments