बस स्टैंड पर छापेमारी की कार्रवाई होते देख अनेक दुकानदार होटल व्यवसायी रफूचक्कर हो गए

सागर। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह तहसीलदार प्रतीक रजक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय द्वारा कार्रवाई करते हुए दीनदयाल चौराहा बस स्टैंड स्थित मयूरी राजस्थान मिष्ठान भंडार पर अनियमितताएं पाए जाने पर शासकीय प्रभाव से होटल को सील कर दिया संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में सभी खाद्य सामग्री विक्रेताओं डेयरियों एवं मिठाई दुकानों पर नियमित सैंपलिंग की जा रही है जहां भी मिलावट या अनियमितताएं पाई जाने पर उसकी दुकान सील किया जा रहा है उन्होंने बताया कि आज संयुक्त दल के द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित मयूरी राजस्थान स्वीट्स पर की गई कार्रवाई के दौरान अनेक अनियमितताएं सामने आई जिसके आधार पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments