छतरपुर। देश में थूक जिहाद लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी साजिशें चल रही है कुछ कुंठित मानसिकता के लोग हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फँसा कर उनके मक़सद पूरे न होने पर उनकी हत्या कर देते हैं बुरहानपुर में एक हिंदू बेटी की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के गढ़ा गाँव में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बात कही उन्होंने हिंदू बेटियों से अपील की, कि दुर्गा बनो, काली बनो लेकिन बुर्के वाली कभी नहीं उन्होंने कहा कि हम दिन रात प्रयास कर रहे हैं कि हिन्दू जागे जात पात मिटाकर एक हो तभी आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सकता है एनआईए स्पेशल कोर्ट द्वारा मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों को बरी किए जाने पर धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री ने कहा जब यह घटना घटी थी तभी बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से भगवा आतंकवाद की कहानी तैयार कर दी गई थी पर्दे के पीछे से भगवा को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश की गई जबकि भगवा सनातन धर्म का प्रतीक है जो सबको अपनाने वाला दया और करुणा से भरा हुआ होता है अब यह पूरी तरह से सिद्ध हो गया है कि भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज़ नहीं होती न हो सकती है अब इस झूठी कहानी पर विराम लग गया है।
0 Comments