थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दो गंभीर अपराधों एक नाबालिग से दुष्कर्म और एक जानलेवा हमले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस टीम की सक्रियता और तत्परता से दोनों मामलों में आरोपी जल्द न्यायिक प्रक्रिया में लाए गए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और विश्वास मजबूत हुआ है नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
03.08.2025 को थाना मोतीनगर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राम खटीक,निवासी ग्राम खुशीपुर थाना बण्डा, जिला सागर, ने बहला फुसलाकर कार से ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी प्रकरण में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 351(2), 64(2) एम, 96 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 05.08.2025 को आरोपी राम खटीक उम्र 24 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।मामला 2 रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार 02.08.2025 को रात्रि 12:00 बजे के लगभग, कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट भोपाल रोड के पास बंद कर लौट रहे दो भाइयों निखिल सोनी और पार्थ सोनी पर रामबाग मंदिर के पास जानलेवा हमला किया गया प्राथमिक सूचना अनुसार छोटू तिवारी ने पहले रास्ता रोका, जिसके बाद पीयूष चौरसिया, दीपक रैकवार और नितिन हथियारों के साथ वहां पहुंचे पीयूष चौरसिया ने बका से निखिल पर सिर में वार किया, फिर अन्य ने चाकू से जांघ व सीने में वार किए पार्थ बीच-बचाव में घायल हुआ थाना मोतीनगर में दर्ज रिपोर्ट पर धारा 109, 296, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को दिनांक 05.08.2025 को गिरफ्तार किया गया नितिन पिता मनोहर रैकवार उम्र 18 वर्ष 10 माह पीयूष पिता ओमप्रकाश चौरसिया उम्र 25 वर्ष छोटू उर्फ शिवम उर्फ शुभम तिवारी पिता बसंत तिवारी उम्र 24 वर्ष पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा उनकी निशानदेही पर तलवारनुमा बका एवं चाकू जब्त किए गए प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
0 Comments