अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान के तहत थानाआगासौद पुलिस की कार्यवाही

सागर।थाना आगासौद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 06.08.2025 को थाना आगासौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आगासौद में लक्ष्मीनारायण एवं जगदीश स्वामी मंदिर के बीच स्थित एक मकान में विसन उर्फ ढक्कन तिवारी द्वारा अवैध रूप से देशी शराब रखकर उसका विक्रय किया जा रहा है सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम रवाना की गई, जहां बताए गए स्थान पर पहुंचकर देखा गया कि एक व्यक्ति शराब बेचते हुए दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया गवाहों की उपस्थिति में उसके मकान की तलाशी ली गई, जहां आखिरी खंडरनुमा कमरे में पांच बोरियों में रखी गई देशी शराब की बड़ी मात्रा बरामद की गई कुल 561 क्वार्टर देशी मदिरा शराब लाल देशी मसाला 189 क्वार्टर सफेद देशी शराब  372 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 मिलीलीटर कुल मात्रा 100.98 लीटर
अनुमानित कीमत ₹61,710/-उक्त शराब को विधिवत रूप से गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया आरोपी विसन उर्फ ढक्कन तिवारी निवासी ग्राम आगासौद के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments