24 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार

थाना मोतीनगर पुलिस की कार्यवाही
दिनांक 06.08.2025 पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं इन निर्देशों के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 24 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मोतीनगर के अपराध क्रमांक 200/2001,धारा 379 भा.दं.सं. एवं प्रकरण क्रमांक 1562/2006 में आरोपी लोकेश मौर्य पिता रामकिशोर मौर्य उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बदौना, हाल मुकाम पुरानी सदर केन्ट, सागर के विरुद्ध न्यायालय, सागर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था आरोपी लंबे समय से न्यायालय की कार्यवाही से बचने हेतु फरार चल रहा था
मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके परिणामस्वरूप विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी परेड मंदिर क्षेत्र, सागर में देखा गया है सूचना की तस्दीक उपरांत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लोकेश मौर्य को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


Post a Comment

0 Comments