सागर। 20 अगस्त कलेक्टर संदीप जी आर ने भू-अर्जन शाखा का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भू-अर्जन प्रकरणों का समय पर निराकरण करें उन्होंने जोर दिया कि इन प्रकरणों में नियम और प्रक्रिया का गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए कलेक्टर ने कहा कि भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से और तेजी से निपटाया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन और व्यवस्थित हों कलेक्टर संदीप जी आर ने मुआवजा वितरण के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि भू-अर्जन प्रकरणों में मुआवजा राशि का भुगतान समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए इस हेतु लगातार कार्य किया जाए उन्होंने निर्देश दिए कि मुआवजा राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या अनियमितता नहीं होनी चाहिए और प्रभावित व्यक्तियों को उनकी हकदारी के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि के भुगतान के दौरान सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए तथा मुआवजा का वितरण पूरी पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ किया जाए उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि के वितरण में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संदीप जी आर ने उल्दन/बंडा परियोजना, जेरा परियोजना, आपचंद मध्यम परियोजना, हनौता सिंचाई परियोजना, वीरांगना रानीदुर्गा टाइगर रिजर्व परियोजना समेत जिले में चल रही अन्य परियोजनाओं हेतु किए गए भू-अर्जन एवं इनके प्रभावितों को दिए गए मुआवजे के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
0 Comments