विश्वविद्यालय नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 21 से 25 अगस्त तक होंगे विभिन्न आयोजन

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  में शिक्षा मंत्रालयभारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार,नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 21 से 25 अगस्त, 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इन आयोजनों को लेकर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई बैठक में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे सुश्री लता गणपति, संयुक्त सचिव डीपी नशा निवारण डीपी प्रभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,सागर पुलिस महानिरीक्षक सुश्री हिमानी खन्ना विशिष्ट अतिथि होंगी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं यूरोपियन भाषा विभाग के नवनिर्मित सरोजिनी नायडू भवन का लोकार्पण भी होगा इस अवसर पर अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा. सांस्कृतिक परिषद् द्वारा नशा मुक्त अभियान पर आधारित जिंगल, आकेस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएगी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. चंदा बेन एवं प्रो. डी. के. नेमा ने बताया कि विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम अभियान गतिविधि का प्रभावी ढंग से पालन और आयोजन किया जाना है जिसमें नशा मुक्त एवं नशा विरोधी छात्रावास समितियों का गठन विश्वविद्यालय के युवाओं और समुदाय के बीच जागरूकता व्याख्यान सामुदायिक जागरूकता, नुक्कड़ नाटक स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, जिंगल गीत निर्माण, सोशल मीडिया अभियान आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। 

Post a Comment

0 Comments