सागर 08 अगस्त 2025 कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनसामान्य को विगत वर्षों की तरह उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वाधीनता दिवस मनाये जाने हेतु हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताःस्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान आरंभ किया गया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान का प्रथम चरण 2 अगस्त से 8 अगस्त तक संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत जिले के विद्यालयों में, आंगनवाड़ियों में, नगरपालिकाओं, पंचायतों में स्कूली बच्चों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें राष्ट्र एवं तिरंगे के प्रति सम्मान प्रेम के साथ साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में तिरंगा रैली के साथ साथ तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यकम, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा प्रश्नोत्तरी, तिरंगा के लिये स्वय सेवा, तिरंगा सजावट, तिरंगा पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियाँ संपन्न की गई।
0 Comments