विश्वविद्यालय एप्लाइड जियोलॉजी विभाग ने धूमधाम से मनाया 70वां वार्षिक विभाग दिवस

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग का 70वां वार्षिक दिवस भव्यता के साथ संपन्न हुआ समारोह की शुरुआत संस्थापक प्रो.डब्ल्यू डी.वेस्ट को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई इसके पश्चात सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन किया गया कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित किया गया इस अवसर पर प्रो.अस्मिता गजबिए डीन,स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, मुख्य अतिथि रहीं उन्होंने विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को प्रेरणादायी संबोधन दिया तथा विभाग के सतत विकास की सराहना की इस अवसर पर प्रो.गजबिए ने कहा,सत्तर वर्षों की उपलब्धियों पर हमें गर्व है विभाग ने शिक्षा और अनुसंधान दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित की है विभाग अध्यक्ष प्रो. ए.के.सिंह ने स्वागत वक्तव्य देते हुए विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का उल्लेख किया विभाग के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम और इंडक्शन प्रोग्राम ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो.थॉमस,प्रो.त्रिवेदी और प्रो.आदिल ने भी अपने विचार साझा किए और छात्रों तथा विभाग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विभाग के वरिष्ठ सदस्य प्रो.आर.के.रावत,प्रो.डी.सी.मेश्राम डॉ.वी.पी.मालवीय,डॉ.के.के.प्रजापति,डॉ. राजीव खाल्खो,डॉ.जी.के.सिंह,डॉ.अदिति शर्मा और डॉ.एन.के.पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे समारोह के अंत में डॉ. अदिति शर्मा ने कुलपति का आभार प्रकट किया और सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक,कर्मचारी,विद्यार्थी व पूर्व छात्र उपस्थित रहे और विभाग की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments